Tuesday, April 29, 2025

सबुत मसाले: हर रसोई की जान | जानिए कौन-कौन से हैं ये खजाने.

सबूत मसाले: हर रसोई की असली जान |

आपने सबूत मसालों के बारे में ज़रूर सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं ये असल में होते क्या हैं और क्यों इनका इस्तेमाल हर रेसिपी में ज़रूरी है? आजकल हर खास डिश में जब तक यह मसाले ना हों, उसका स्वाद अधूरा लगता है।

1. सबूत मसाले कौन-कौन से होते हैं?

  • तेज पत्ता
  • लौंग
  • इलायची (छोटी और बड़ी)
  • काली मिर्च
  • जीरा
  • दालचीनी
  • सौंफ
  • जायफल
  • जावित्री
  • हींग
  • सोंठ
  • साबुत धनिया

2. सबूत मसालों से पिसा हुआ मसाला कैसे बनता है?

इन मसालों को हल्की आंच पर भून लिया जाता है ताकि इनकी खुशबू और ताकत बनी रहे। फिर इन्हें पीसकर गरम मसाला, चाय मसाला, या सब्जियों में डालने के लिए मिश्रण तैयार किया जाता है।

3. किन रेसिपी में इनका उपयोग करें और कब?

  • पुलाव और बिरयानी में तेज पत्ता, लौंग, दालचीनी और इलायची का तड़का
  • चाय में सौंठ, इलायची, और लौंग
  • दाल तड़का में जीरा और हींग
  • ग्रेवी वाली सब्जियों में गरम मसाला डालने से स्वाद गहरा होता है
  • कढ़ी, छोले, राजमा जैसी रेसिपीज़ में भी यह अहम रोल निभाते हैं

4. क्यों जरूरी हैं ये सबूत मसाले?

स्वाद और खुशबू के साथ-साथ ये मसाले शरीर को गर्मी देते हैं, पाचन क्रिया को सुधारते हैं और औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं।


5. सबुत मसाले क्यों हैं जरूरी?

प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं।

खाने को खुशबूदार और स्वादिष्ट बनाते हैं।

कई मसाले जैसे लौंग, दालचीनी, इलायची पाचन सुधारते हैं।


6. जरूरी बातें

हमेशा मसाले को कम आंच पर भूनें, ताकि वे जले नहीं।

पीसे हुए मसाले को एयरटाइट डिब्बे में रखें।

खाना बनाते वक्त सबुत मसालों को टाइम से डालें, तभी उनका पूरा असर आता है।

1 comment:

जल ही जीवन है: पानी का महत्व, संकट और समाधान.

छोटे कदम, बड़ा बदलाव: पानी बचाने की ज़िम्मेदारी | जल ही जीवन है छोटे कदम, बड़ा बदलाव: पानी बचान...

👉 Don’t miss this post: